अभी से दिल्ली में अप्रैल जैसी गर्मी, तापमान 40 पार; यूपी-बिहार समेत राजस्थान तक लू का खतरा |

यूपी बिहार राजस्थान और मध्य भारत में भी आने वाले दिनों में लू चलने के आसार हैं। दिल्ली में तापमान 40 पार कर गया। दिल्ली का अधिकतम पारा आज 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। अन्य राज्यों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पढ़ें I

देश के कई राज्यों में कल काफी गर्मी रही, मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में गर्मी और बढ़ सकती है। दिल्ली का अधिकतम पारा 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। अन्य राज्यों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिले हैं, मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अपडेट दे दिया है।
वहीं आज दिल्ली में हवा भी चल सकती है, जिससे तापमान में एक डिग्री की गिरावट आएगी। 30 मार्च से एक अप्रैल के बीच अधिकतम पारा 35 से 38 और न्यूनतम पारा 15 से 19 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली के पीतमपुरा और रिज में तो कल तापमान 40 डिग्री को पार कर गया।
इसके अलावा यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य भारत में भी आने वाले दिनों में तेज गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। जिससे लू का खतरा बढ़ने की संभावना है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ से इन राज्यों के मौसम में बदलाव नजर आएगा। यहां पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *