राजधानी समेत कई जिलों में आज भी अंधड़ के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, तापमान में गिरावट से गर्मी से मिली राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिलती रहेगी।

मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ चलने, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी जताई गई है।

न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान लगभग 39°C और न्यूनतम तापमान लगभग 23°C दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *